28 को बरारी व 30 अगस्त को कोढ़ा में एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

Updated:
विज्ञापन
28 को बरारी व 30 अगस्त को कोढ़ा में एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

28 को बरारी व 30 अगस्त को कोढ़ा में एनडीए का विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

विज्ञापन

कटिहार मिरचाईबाड़ी स्थित जिला अतिथि गृह में आगामी विधानसभा सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक व कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गौरव कश्यप ने की. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश महामंत्री राधा मोहन शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुए. भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय ने प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन और स्वागत किया. राधा मोहन शर्मा ने प्रथम चरण के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में शामिल होने को लेकर विशेष चर्चा किया. कहा, प्रथम चरण का सम्मेलन 28 अगस्त को बरारी विधानसभा का सम्मेलन एवं 30 अगस्त को कोढ़ा विधानसभा में प्रथम चरण का सम्मेलन आयोजित की जायेगी. एनडीए के सभी दल के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में सम्मेलन में शामिल होकर विधानसभा 2025 का जीत का मंथन करेंगे. राधा मोहन शर्मा ने कहा कि इस सम्मेलन में प्रदेश के कई नेता व एनडीए के प्रदेश के नेता शामिल होंगे. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह, जनक राम, मंत्री महेश्वर हजारी, हरि सहनी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष अनंत कुमार गुप्ता, हम पार्टी के राष्ट्रीय सचिव शंकर माझी, प्रदेश के नेता शामिल रहेंगे. क्षेत्रीय प्रभारी नरेश शाह, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंद अधिकारी, सौरभ मालाकार, भाजपा युवा जिला महामंत्री जोक्सन यादव समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन