कोढ़ा उवि मैदान में 30 अगस्त को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन होगा

Updated:
विज्ञापन
कोढ़ा उवि मैदान में 30 अगस्त को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन होगा

कोढ़ा उवि मैदान में 30 अगस्त को एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन होगा

विज्ञापन

कोढ़ा आगामी 30 अगस्त को कोढ़ा हाई स्कूल मैदान में आयोजित होने वाले एनडीए सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा पदाधिकारियों ने शनिवार को स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कोढ़ा विधायक प्रतिनिधि गौरव पासवान, भाजपा महामंत्री रमन झा, मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा, भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रवि चौधरी, प्रखंड युवा मोर्चा अध्यक्ष शिवराज भगत उर्फ प्रिंस, भाजपा नेता मनोज ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी पदाधिकारियों ने सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए आयोजन स्थल की व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लिया. सम्मेलन में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री महेश्वर हजारी, मंत्री हरी सहनी, विधान पार्षद संजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पंचायती राज प्रकोष्ठ लोजपा (रा) इंदिरा देवी, प्रदेश उपाध्यक्ष रालोमो योगेंद्र चौहान, राष्ट्रीय सचिव हम से रितेश कुमार विशेष रूप से शामिल होंगे. भाजपा पदाधिकारियों ने बताया कि इस सम्मेलन में हजारों की संख्या में एनडीए समर्थक व कार्यकर्ता जुटेंगे. यह सम्मेलन आगामी चुनाव को लेकर एनडीए की एकजुटता और ताकत का संदेश देगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन