नवरात्र, आज पहले दिन मां शैलपुत्री की होगी पूजा

Updated at : 21 Sep 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
नवरात्र, आज पहले दिन मां शैलपुत्री की होगी पूजा

नवरात्र, आज पहले दिन मां शैलपुत्री की होगी पूजा

विज्ञापन

– बड़ी दुर्गा स्थान सहित सभी दुर्गा मंदिर में आज से भक्तों की उमड़ेगी भीड़ कटिहार जिले में नवरात्र व दुर्गा पूजा को लेकर चहल-पहल तेज हो गयी है. सोमवार से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है. मां दुर्गा के नौ रूपों में से पहली माता शैलपुत्री की पूजा होगी. इस बीच मां दुर्गा की पूजा को पूजा समिति एवं साधकों की ओर से तैयारी को अंतिम रुप दिया जा रहा है. विभिन्न क्षेत्रों में पंडाल बनाये जा रहे है. सार्वजनिक दुर्गा मंदिर में भी पूजा को लेकर तैयारी जोर शोर से चल रही है. जिला प्रशासन ने भी शांति एवं आपसी सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने को लेकर दिशा निर्देश जारी करने की तैयारी की है. रविवार को खरीददारी को लेकर बाजार में काफी चहल पहल रही. श्रद्धालु अपने अपने हिसाब से बाजार करने में जुटे रहे. देर रात तक लोगों ने पूजा अर्चना एवं नवरात्रि को लेकर बाजार करते रहे. अधिकांश लोग नवरात्रि में उपासना करते है तथा मां दुर्गा का पाठ कर करते है. नौ दिनों तक यह क्रम जारी रहता है. इसको लेकर फल व अनुष्ठान से जुड़े सामग्रियों की कीमत में भी वृद्धि हुई है. आज पहले दिन होगी मां शैलपुत्री की पूजा मां दुर्गा के पहले स्वरूप शैलपुत्री के नाम से जानी जाती है. बताया जाता है कि पर्वतराज हिमालय के घर पुत्री रूप में उत्पन्न होने के कारण इनका नाम शैलपुत्री पड़ा. नवरात्रि के प्रथम दिन इन्हीं की पूजा और उपासना की जाती है. शक्ति की उपासना के इस पर्व को लेकर उत्साह का माहौल है. जानकारों की माने तो सर्वप्रथम श्रीरामचंद्रजी ने इस शारदीय नवरात्रि पूजा का प्रारंभ समुद्र तट पर किया था और उसके बाद दसवें दिन लंका विजय के लिए प्रस्थान किया. तब से असत्य पर सत्य व अधर्म पर धर्म की जीत का पर्व दशहरा मनाया जाने लगा. आदिशक्ति के हर रूप की नवरात्र के नौ दिनों में क्रमशः अलग-अलग पूजा की जाती है. इसके तहत प्रथम शैलपुत्री, द्वितीय ब्रहमचारिणी, तृतीय चंद्रघंटा, चतुर्थ कुष्मांडा, पंचम स्कंदमाता, षष्टम कात्यायनी, सप्तम कालरात्रि, अष्टमी महागौरी व मां दुर्गा की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है. इनका वाहन सिंह है और कमल पुष्प पर ही आसीन होती है. मुख्य बाजार के साथ गली-मोहल्लों में सजी दुकानें दुर्गापूजा व नवरात्र के लिये रविवार की सुबह से पूजन सामग्रियों की खरीदारी पर बाजार में भीड़ उमड़ पड़ी. खरीददारी के लिए शहर का बाजार पूरी तरह तैयार है. बड़ा बाजार, न्यू मार्केट रोड, फलपट्टी, मंगलवार बाजार, श्यामा टॉकीज रोड, मिरचाईबाड़ी सहित गली-मुहल्लों की दुकानें भी सज चुकी है. बाजार में माता की चुनरी, नारियल, मिट्टी के कलश, मां दुर्गा का फोटो, अगरबत्ती, सिंदूर, फूल-माला सहित अन्य पूजन सामग्रियों की जमकर बिक्री हो रही है. नवरात्र का व्रत रखने वाले लोगों के अलावा घरों में भी पूजा के लिये विभिन्न तरह की पूजन सामग्रियों की खरीदारी हो रही है. पूजा सामग्री विक्रेता संतोष कुमार ने कहा कि पूजा सामग्री से दुकान सज चुकी है. कलश स्थापना की सामग्री से लेकर नवरात्र के हवन तक के लिए चीजें उपलब्ध हैं. आम की लकड़ी से लेकर सिंदूर तक का पैकेट बनाया गया है. व्हाटसएप से लोग सामान का लिस्ट भेज रहे हैं. हालांकि पितृपक्ष में इन चीजों की खरीदारी नहीं होती है. इसलिए अधिकांश श्रद्धालु कलश स्थापना के दिन अहले सुबह से ही पूजन सामग्री की बिक्री होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन