पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे कटिहार

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे कटिहार
कटिहार पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम हसनगंज प्रखंड के कालसर में आयोजित मूल निवासी जागृति अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यकर्ताओं व मूलनिवासी समर्थकों ने कटिहार-हसनगंज मोड़ पर उनका अभिवादन किया. इस दौरान बाइक रैली निकली गयी. राष्ट्रीय अध्यक्ष दयाराम ने कहा कि संगठन का विस्तार बड़े पैमाने पर होना चाहिए. संगठन के संवर्धन के लिए ही कटिहार आया हूं. मूलनिवासी कार्यकर्ताओं को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि संख्या बल मायने नहीं रखता. बल्कि कार्यकर्ताओं के अंदर निष्ठा ईमानदारी और समर्पण होना चाहिए. कार्यक्रम में मूल निवासी अजय कुमार ठाकुर, सुनील मंडल, बिमान कुमार, हसनैन, प्रकाश कुमार महतो, आनंद मिस्त्री, शशिधर उरांव, कचाली मंडल, उमेश प्रसाद मंडल, कन्हैयालाल मंडल, श्रीलाल उरांव, विनोद यादव, लक्ष्मीकांत आदि ने मुख्य रूप से भाग लिया. मंच संचालन विनोद यादव ने किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










