नामजद आरोपित को किया गिरफ्तार

Updated at : 11 Mar 2026 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
नामजद आरोपित को किया गिरफ्तार

नामजद आरोपित को किया गिरफ्तार

विज्ञापन

कोढ़ा रौतारा थाना क्षेत्र में दर्ज एक कांड के नामजद अभियुक्त को पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया. रौतारा थाना कांड के अभियुक्त फरीद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा उसके घर पर छापामारी की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल के सहयोग से उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया. पकड़े गए व्यक्ति से जब नाम व पता पूछा गया तो उसने अपना नाम फरीद, पिता मोज्जमिल हक, हरिहरपुर, सोनापुर, थाना रौतारा निवासी बताया. गिरफ्तार युवक उक्त कांड का नामजद प्राथमिकी अभियुक्त है. विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को भी दे दी गई. गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए अभियुक्त को न्यायिक कार्रवाई के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन