बारिश से जलजमाव की समस्या पर नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय

Updated:
विज्ञापन
बारिश से जलजमाव की समस्या पर नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय

बारिश से जलजमाव की समस्या पर नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय

विज्ञापन

– ईओ ने किया वार्ड संख्या तीन का निरीक्षण बारसोई नगर पंचायत बारसोई क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्पन्न जलजमाव की समस्या के समाधान को लेकर बुधवार को नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय नजर आया. नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने वार्ड संख्या तीन में टीम के साथ पहुंचकर जलजमाव वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा त्वरित समाधान के निर्देश दिए. जेई शशिकांत भी मौजूद रहे. अधिकारियों ने जल निकासी की स्थायी व्यवस्था को लेकर नाला निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने की बात कही. तत्काल राहत के लिए पंपिंग मशीन के माध्यम से जमा पानी की निकासी कराई गयी तथा अस्थायी पाइप लगाकर जल निकासी की व्यवस्था की गई. मौके पर रंजीत साह, सदानंद साह, रंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नगरवासी उपस्थित रहे. स्थानीय लोगों ने जलजमाव की समस्या से हो रही परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराया. कार्यपालक पदाधिकारी रजनीश कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम को देखते हुए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा विशेष तैयारी की गई है. नगर पंचायत में पांच बड़े पंप की व्यवस्था की गई है. तत्काल कार्रवाई करते हुए पानी निकाला जा सके. नगर पंचायत के सभी 17 वार्डों में नाला सफाई अभियान चलाया जा रहा है. विशेष परिस्थिति में कच्चा नाला निर्माण के लिए नगर पंचायत के दस्ते को भी तैयार रहने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन