कटिहार में मखाना बोर्ड के लिए सांसद ने पीएम को लिखा पत्र

Updated at : 20 Sep 2025 7:54 PM (IST)
विज्ञापन
कटिहार में मखाना बोर्ड के लिए सांसद ने पीएम को लिखा पत्र

कटिहार में मखाना बोर्ड के लिए सांसद ने पीएम को लिखा पत्र

विज्ञापन

कटिहार सांसद तारिक अनवर ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कटिहार मे मखाना बोर्ड की स्थापना की मांग की है. कटिहार जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार तमाखुवाला ने यह जानकारी देते हुए बताया कि सांसद ने अपने पत्र में कटिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री मोदी से निवेदन करते हुए लिखा है कि गत दिनों पूर्णिया में दिनांक 15 सितम्बर, 2025 को बिहार के मखाना उत्पादक क्षेत्र में मखाना बोर्ड की स्थापना की घोषणा किसानों के लिए एक ऐतिहासिक कदम है. सांसद ने पीएम को लिखे पत्र में कहा है कि मखाना बोर्ड की स्थापना कटिहार में ही की जाय इसके पीछे सांसद ने छह ठोस आधार का जिक्र किया है. उन्होंने कहा है कि राज्य उद्यान विभाग के अनुसार सीमांचल, कोशी व मिथिला के 11 जिलों में मखाना की खेती होती है. जिनमें कटिहार सर्वाधिक 6843 हेक्टेयर क्षेत्रफल व 13,857 टन वार्षिक उत्पादन के साथ अग्रणी है. कटिहार बिहार ही नहीं, बल्कि असम, पश्चिम बंगाल व अन्य पूर्वोत्तर राज्यों के किसानों के लिए प्रमुख व्यापारिक केन्द्र है. यहां बोर्ड होने से इन राज्यों को भी मार्गदर्शन व संसाधन उपलब्ध होंगे. कटिहार एक प्रमुख रेलवे जंक्शन है और यहां से नेपाल, बंगाल, झारखण्ड व उत्तर-पश्चिम भारत के लिए सीधी ट्रेन सेवाएं है. साथ ही एनएच-31, 131ए व 81 कटिहार से होकर गुजरते हैं. भौगोलिक उपयुक्तता तालाब, पोखर, नदी व लो-लैंड की अधिकता इसे मखाना अनुसंधान व उत्पादन के लिए आदर्श बनाती है. कटिहार में भारत सरकार की लगभग 50 एकड़ भूमि उपलब्ध है. जहां पहले एनजेएमसी जूट मिल थी. इस पर मखाना बोर्ड की स्थापना से भूमि अधिग्रहण व भवन निर्माण का व्यय बचेगा. रोज़गार एवं फोड़ी केन्द्र यहां मखाना फोड़ी के 485 केन्द्र कार्यरत है. जिनमें लगभग 10,000 कुशल मजदूर लगे हैं. बोर्ड की उपस्थिति से उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही संभव होगा. श्री अनवर ने प्रधानमंत्री श्री मोदी से आग्रह करते हुए लिखा है कि उपर्युक्त तथ्यों के आलोक में शीघ्र कटिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना का निर्णय लिया जाय. यह न केवल बिहार बल्कि पूरे देश के मखाना उत्पादकों के लिए क्रांतिकारी कदम होगा. एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन