75 करोड़ से बने ब्रिज व सड़क का सांसद ने किया उद्घाटन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :13 Apr 2025 6:29 PM (IST)
विज्ञापन
75 करोड़ से बने ब्रिज व सड़क का सांसद ने किया उद्घाटन

75 करोड़ से बने ब्रिज व सड़क का सांसद ने किया उद्घाटन

विज्ञापन

– क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता, लोगों ने जो जिम्मेदारी दी उसे निभाना मेरा दायित्व, सांसद कटिहार सांसद तारिक अनवर ने रविवार को कदवा प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया. ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए और समाधान का आश्वासन दिया. सांसद ने गौरीगंज में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत नवनिर्मित पुल का उद्घाटन किया. चौनी पंचायत की कोठी टोला में सड़क का उद्घाटन किया. मझेली में पुल का उद्घाटन किया. पड़लिया, देवगांव में नवनिर्मित पुल व कदवा चौक पर नवनिर्मित सड़क का उद्घाटन किया. कई कटावग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया. सांसद ने कहा, क्षेत्र का विकास मेरी प्राथमिकता है. अबतक जिस क्षेत्र में सड़क और पुल की कमी है. उसे जल्द दूर किया जायेगा. इस पर काम किया जा रहा है. सांसद ने कहा कि कदवा के अलग-अलग जगह पर आज लगभग 75 करोड़ की लागत से बने पुल एवं सड़क का उद्घाटन किया हैं. आगे भी कदवा में जिस क्षेत्र में सड़क पुल सहित अन्य कमी है उसे दूर किया जायेगा. मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, संजय सिंह, नैयर आलम, परवेज, निर्मल यादव, सउद आलम, अकील सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बुद्धिजीवी लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन