पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर सांसद ने जताया शोक

Updated:
विज्ञापन
पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर सांसद ने जताया शोक

पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर सांसद ने जताया शोक

विज्ञापन

कटिहार पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद तारिक अनवर ने पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर दुख प्रकट करते हुए शोक जताया है. उन्होंने अपने शोक संदेश मे कहा कि पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का राजनीतिक जीवन सिद्धांतों और स्पष्टवादिता से भरा रहा है. उन्होंने किसानों, लोकतंत्र और सच के पक्ष में खुलकर बोलने का साहस दिखाया. सत्यपाल जी का निधन सार्वजनिक जीवन मे एक निर्भीक हस्ती के अंत का प्रतीक है. सांसद ने उनकी आत्मा की शांति के लिए एवं उनके परिवारजनों, शुभचिंतकों को इस गहरी दुख की घड़ी को सहने की शक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. कांग्रेस प्रवक्ता पंकज तमाखुवाला ने भी बिहार के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन