नाला का ढक्कन टूटने से वाहन चालकों को हादसे का सता रहा डर

Updated at : 09 Apr 2026 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
नाला का ढक्कन टूटने से वाहन चालकों को हादसे का सता रहा डर

नाला का ढक्कन टूटने से वाहन चालकों को हादसे का सता रहा डर

विज्ञापन

अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय से छठ घाट तक में मुख्य सड़क किनारे नाले का निर्माण किया गया था. नाले का ढक्कन टूटकर जर्जर हो गया है. जो दुर्घटना का आमंत्रण दे रहा है. प्रखंड मद से करीब चार साल पूर्व मछली पट्टी से छठ घाट तक पानी निकासी को लेकर नाला का निर्माण किया गया था. बने नाले का ढक्कन टूटकर क्षतिग्रस्त होने के कारण इस होकर आवागमन करने वाले बाइक चालक या साइकिल चालक गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. यह प्रखंड परिसर से सटे हुए सड़क सीधा तीन पंचायतों को जोड़ती है. यह सड़क दुर्गापुर, चौकिया पहाड़पुर एवं भवानीपुर खट्टी पंचायत के लिए मुख्य सड़क है. कई बार इस होकर आवागमन करने वाले राहगीर भी नाले में गिर जाते हैं. जीवन मंडल, भोला चौधरी, दीपक मंडल आदि राहगीरों ने बताया कि नाले का ढक्कन जगह-जगह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया है. लोगों ने बताया कि लोग बाइक लेकर गिर जाते हैं. उक्त लोगों ने शीघ्र ढक्कन का मरम्मती का कार्य कराने का मांग किया है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन