ताजुस शरीया लील बनात में चांद देखने का एहतमाम

ताजुस शरीया लील बनात में चांद देखने का एहतमाम
बलिया बेलौन माहे रमजान का 29 वीं रोजा गुरूवार के शाम में ताजुस शरीआ लील बनात रेजा नगर शेखपुरा में ईद का चांद देखने का एहतमाम किया गया है. जामिया के नाजिम रहबरे शरियत मौलाना मुफ्ती मुजीबुर्रहमान मिस्बाही रिजवी ने कहा, 29 वीं रोजा के शाम में चांद नजर आ जाने से शुक्रवार को ईद की नमाज अदा की जायेगी. 29 वीं का चांद नजर नहीं आने से शनिवार को ईद अदा होगी. जामिया में रोजेदारों के लिए दावत ए इफ्तार का इन्तजाम किया है. जामिया ताजुस शरीया लील बनात क्षेत्र में लडकियों की तालीम के लिए आदर्श जामिया है. माहे रमजान का पाक, बाकरकत महिना रूखसत होने वाला है. एक माह का रोजा रखने के बाद ईद जैसा खुशी का त्योहार अल्लाह रब्बुल इज्जत ने अता किये है. ईद से पहले सभी साहब ए निसाब को फिरता अदा करना वाजिब है. ताकि गरीबों के घर में भी ईद की खुशी आये. सभी लोगों को ईद का 29 वीं रोजा के शाम में चांद देखने का एहतमाम करते हुए चांद की शहादत मिले तो इस की सूचना जामिया ताजुस शरीआ लील बनात रेजा नगर शेखपुरा में देने की अपील की है. समाचार लिखे जाने तक कहीं से चांद की शहादत नहीं मिली थी, जामिया के दावत ए इफ्तार में सालिम जर्राह, मौलाना मारूफ अली, हाजी मुजफ्फर यजदानी, अनीस आलम, हाजी साजिद, शाबान आजम, मोहीबुल कादरी, रईसुद्दीन, मुशफिक आदि का सराहनीय सहयोग रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










