सर्वाराम दियारा में किसानों की समस्या से रुबरु हुए विधायक व एसडीपीओ

Updated at : 16 May 2025 6:43 PM (IST)
विज्ञापन
सर्वाराम दियारा में किसानों की समस्या से रुबरु हुए विधायक व एसडीपीओ

सर्वाराम दियारा में किसानों की समस्या से रुबरु हुए विधायक व एसडीपीओ

विज्ञापन

– किसानों ने कहा फसल जबरन चरा रहे भैसवार, कैंप पुलिस नहीं सुन रही बरारी प्रखंड के दियारा क्षेत्रों में किसानों की जमीन पर दबंगों का कब्जा, भैसवार के फसल चराने, कैंप पुलिस ससमय कार्रवाई नहीं करने आदि समस्या से जुझ रहे किसानों की शिकायत पर विधायक विजय सिंह, सदर एसडीपीओ टू धर्मेन्द्र कुमार, अंचल पदाधिकारी मनीष कुमार, थानाध्यक्ष फुलेन्द कुमार दलबल गंगा नदी नाव से सर्वाराम दियारा पहुंचे. बालू वाले दियारा से पैदल चलकर सर्वाराम दियारा में किसानो से मिले. पुलिस कैंप पर किसानों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया. किसानों ने फसल को भैसवार द्वारा चराने एवं धमकी देने की शिकायत की. किसानों ने बताया कि कैंप पुलिस कुछ नहीं कर पाती है. आपलोग आये है तो एक भी भैसवार नहीं है. आपके जाते हीं दुर्दशा शुरू हो जाती है. परिवार लेकर रहते है. किससे दुश्मनी मोल लें. जमीन जबरन जोत लेता है. नापी की समस्या, जमीन का कागज है लेकिन जमीन दबंग नहीं छोड़ रहा. प्रशासन का भय नहीं है. ऐसा प्रतीत होता है. एसडीपीओ ने स्पष्ट किया किसानों को आश्वस्त किया कि कोई भी समस्या हो एसएचओ एवं एसडीपीओ का मोबाइल नम्बर रखे तुरंत फोन करें कार्रवाई होगी. अपराधी या दबंगों को चिन्हित कर कार्रवाई होगी. उन्होंने बताया कि दियारा में फिलहाल कोई समस्या नहीं है. सर्वाराम कान्तनगर, राजापाकड़ दियारा में भ्रमण कर किसानों से मिलकर उन्हें आश्वस्त किया कि प्रशासन आपके साथ है. निर्भिक होकर काम करें. एसडीपीओ ने थानाध्यक्ष को कई निर्देश दिये. कैम्प प्रभारी को भी फटकार लगायी. विधायक ने भी किसानों को मजबूती के साथ फसल तैयारी में लग जाने को कहा. किसी से डरने की जरूरत नहीं है. एनडीए की नीतीश सरकार में अपराध एवं अपराधी को किसी भी सूरत में सिर उठाने का मौका नहीं मिलेगा. जमीन पर कब्जा एवं मापी सीमांकन को लेकर विधायक ने सीओ व थाना से जल्द कराने का निर्देश दिया. ताकि किसान को राहत मिले. सीओ मनीष कुमार ने किसानों को आश्वस्त किया कि जमीन का कागजात जिनका दुरूस्त है. मापी कर निष्पादन कराने का ससमय प्रयास किया जायेगा. महिला किसान सेलो देवी बताती है कि खेती करने पूरा परिवार के साथ झोपड़ी में रह रहे है. पीने का पानी एवं रोशनी की व्यवस्था नहीं है. चरवाहा फसल चरा जाता है. दलहन की फसल चरा दिया. दियारा भ्रमण के दौरान प्रखंड जदयू अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, बीससूत्री सदस्य चन्द्रमोहन सिंह, किसान संजय यादव, रामदेव महतो, सेलो देवी, वकील महतो, अर्जुन महतो, सुमन, सरवन महतो, मंचन महतो, थानाध्यक्ष फूलेन्द्र कुमार, पुअनि यमुना प्रसाद, विजय कुमार, शाहीद, मदन सिंह, संजय चौधरी, जयप्रकाश सिंह, उमेश महतो सहित किसान मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन