योजनाओं को जनजन तक पहुंचा व आशीर्वाद लेकर जीत दर्ज करायेंगे, मंत्री

Updated at : 18 Oct 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
योजनाओं को जनजन तक पहुंचा व आशीर्वाद लेकर जीत दर्ज करायेंगे, मंत्री

योजनाओं को जनजन तक पहुंचा व आशीर्वाद लेकर जीत दर्ज करायेंगे, मंत्री

विज्ञापन

कदवा एनडीए नामांकन आशीर्वाद सभा के आयोजन में मंत्री लेशी सिंह शामिल हुई. कदवा विधानसभा क्षेत्र के सोनैली हसौना चौक के पास एनडीए गठबंधन प्रत्याशी के द्वारा आशीर्वाद सभा का आयोजन किया. कदवा विधानसभा क्षेत्र के पांचों दलों के कार्यकर्ता उपस्थित हुए. सभा में बिहार सरकार की मंत्री लेसी सिंह ने एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं से अपील की हमारे शीर्ष नेतृत्व के द्वारा टिकट देकर दुलाल चंद्र गोस्वामी को कदवा 64 विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी के रूप में भेजा है. एनडीए गठबंधन के कार्यकर्ताओं से अपील कर कहा कि जनता को नीतीश सरकार द्वारा किये गए जनकल्याणकारी योजनाओं को जनजन तक पहुंचा कर आशीर्वाद लेकर जीत दर्ज कराना है. पूर्व सांसद सह प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी ने कहा कि एक बार 2025 का विधानसभा चुनाव जीताकर आप लोग विधानसभा पटना पहुंचाने का प्रयास करें. कोई भी त्रुटि अगर मुझसे हुई है तो उसे दिल से निकलकर एकजुट हो कर मेरा साथ दें. भाजपा नेता इंद्रजीत सिंह, अशोक मेहता, धर्मेन्द्रनाथ ठाकुर, मनोज मंडल, मंडल अध्यक्ष सुमन सिंह, रवि साह, मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश साह, बिपिन बिहारी साह, आलोक चौहान, जेडीयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास, सचिवअंजार आलम, चंदन कुमार भगत, मनोज भारती, ओमप्रकाश भगत, रमेश महतो थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन