प्रवासी मजदूर की गोवा में मौत, जताया शोक
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 17 May 2026 5:17 PM
प्रवासी मजदूर की गोवा में मौत, जताया शोक
बलिया बेलौन रोजगार की तलाश में प्रदेश गये प्रवासी मजदूरों की मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा ही दर्दनाक जानकारी शुक्रवार को परिजनों को मिलते ही कोहराम मच गया. ग्राम पंचायत भौनगर के वार्ड चार मेंहदीपुर निवासी महेश शर्मा 54 वर्ष की मृत्यु गोवा में बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन के काम के दौरान सरीरा फोल्ट करने के दौरान सरीरा से टकराने से हुई है. मृतक कुछ दिन पहले ही रोजगार के लिए गोवा गया था. वह अपने परिवार का एक मात्र सहारा था. प्रदेश में कमा कर घर का खर्च चलाता था. इस घटना पर पत्नी दो बेटा, दो बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है. इस तरह की दुखद समाचार से मानों परिजनों को झकझोर दिया है. पत्नी ने बताया की उसकी कमाई से घर का खर्च वहीं चलाता था. अब घर परिवार का खर्च कौन उठायेगा. शव घर पहुंचते ही एक बार फिर परिजनों में गमों का पहाड़ टुट पड़ेगा. रविवार के शाम में शव का अंतिम संस्कार करने की जानकारी दी. घटना की सूचना पर मुखिया सत्यनारायण यादव, पैक्स अध्यक्ष सनोवर आलम ने शोकाकुल परिवार से मिलकर इस दुख की घड़ी में हिम्मत बढ़ाते हुए बिहार सरकार से आपदा फंड से दस लाख की सहायता राशि देने की मांग की है. साथ ही गोवा सरकार से आर्थिक मदद के साथ कंस्ट्रक्शन कंपनी को उचित मुआवजा देना होगा. कहा की मजदूरों का पलायन रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने की जरूरत है. प्रत्येक वर्ष इस तरह की दुर्घटना से क्षेत्र में दर्जनों लोगों की असमय मौत होती है. इस पर बिहार सरकार को गंभीरता से विचार करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










