स्वास्थ्य महकमें में विचौलिये हावी

Updated at : 18 Sep 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
स्वास्थ्य महकमें में  विचौलिये हावी

स्वास्थ्य महकमें में विचौलिये हावी

विज्ञापन

प्राणपुर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के लगभग सभी पंचायतों के चौक चौराहों पर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा प्रसव महिला को प्रसव कराने के नाम पर अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है. प्रखंड क्षेत्र के सभी चौक चौराहों एवं गांव मे यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. बिहार सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट स्वास्थ्य विभाग में बिहार सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि सभी तरह के मरीजों को बिहार के वर्तमान सरकार मुफ्त में उपचार करेगी. बिहार सरकार के द्वारा द्वारा करोड़ों रुपए खर्च कर स्टाफ और दवाई का व्यवस्था किया गया है. प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र वासी बिहार सरकार के प्रति काफी आक्रोश व्याप्त है. वहीं प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के बरझलला, बस्तौल, धरहण, पथरवार, काठघर, प्राणपुर, साहजा, कैहुनिया, केवाला, उतरी लालगंज, दक्षिणी लालगंज एवं गौरी पुर पंचायतों के दर्जनों प्रसव महिला के परिजनों ने बताया कि, प्राणपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा प्रसव महिला को लेकर जान का भय बता कर जांच कराने, दवाई दिलाने तथा कड़ी मेहनत के नाम पर बिचौलिया के मिली भगत से मोटी रकम ली जाती है. शिकायत स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य विभाग को भी किया गया है. बावजूद विचौलिया हावी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन