अर्थिंग से करंट लगने के कारण अधेड़ की मौत, गांव में मचा कोहराम

Updated:
विज्ञापन
अर्थिंग से करंट लगने के कारण अधेड़ की मौत, गांव में मचा कोहराम

अर्थिंग से करंट लगने के कारण अधेड़ की मौत, गांव में मचा कोहराम

विज्ञापन

आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के खरसौता पंचायत के हांसोपारा गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गयी. जब गांव के ही एक व्यक्ति का शव मखाना खेत के समीप सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला. ग्रामीणों ने मृतक की पहचान 55 वर्षीय हरीफा मंडल के रूप में की है. मृतक के पुत्र बबलू मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि उनके पिता सुबह लगभग 10 बजे मवेशी चराने के लिए अमना बैह्यार गए थे. इसी दौरान बिजली खंभे में लगे अर्थिंग तार में करंट प्रवाहित हो रहा था जो मखाना के खेत में फैल गया. जिसकी चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि एक दिन पूर्व भी उसी स्थान पर एक मवेशी को करंट का झटका लगा था. लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया यदि समय रहते बिजली विभाग द्वारा अर्थिंग से लगने वाली करंट को ठीक कर देता तो मेरे पिताजी आज जीवित रहते यह कहते हुए फूट-फूट कर रो पड़े. समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया था.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन