दिल्ली लाल किला में एकत्रित होने की अपील, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Updated:
विज्ञापन
दिल्ली लाल किला में एकत्रित होने की अपील, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

दिल्ली लाल किला में एकत्रित होने की अपील, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

विज्ञापन

– जनजाति समाज से जुड़े आदिवासी कटिहार जनजाति सुरक्षा मंच के तत्वधान में संगोष्ठी आयोजित की गयी. जिसमें सभी प्रखंडों के एकल विद्यालय के आचार्य व डॉक्टर, वकील, प्रोफेसर शिक्षक, समाज सेवी संगठन के प्रमुख बैठक में शामिल हुए. शहर के ऋषि भवन में आयोजित बैठक में वनवासी कल्याण आश्रम के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रफुल्ल जनजाति खासकर आदिवासी समाज को लेकर चर्चा की. बैठक में खासकर समाज के उन आदिवासियों के बारे में चर्चा हुई. जो दोहरी लाभ लेने का प्रयास कर रहे है. जानकारी दी गयी कि 500000 लोग दिल्ली के लाल किला मैदान में एकत्रित होंगे तथा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को इस आशय से संबंधित ज्ञापन समर्पित करेंगे. दोहरी लाभ लेने वाले आदिवासियों को वंचित करने का आग्रह करेंगे. साथ ही इस पर कानून बनाने का आग्रह करेंगे. सरकार के साथ सहयोग देने की बात करेंगे. समाज में हो रहे देशव्यापी दोहरे चरित्र का पर्दाफाश करने का काम किया जायेगा. प्रांत संगठन मंत्री नीतीश, जनजाति जागरण मंच के प्रांत संयोजक विकास, सचिन, कुंदन कुमार अधिवक्ता, छात्रावास अध्यक्ष छाया तिवारी, छात्रावास प्रमुख मालती मुर्मू, अध्यक्ष निर्मल डालमिया, कोकिला अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल, विभा मिश्रा, चांदनी देवी, रंजू देवी, भवानी देवी, हीरा प्रसाद गुप्ता प्रबोधन प्रमुख विभाग, विभाग संचालक जगदीश प्रसाद साह, उपाध्यक्ष अरविंद सिंह, अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष शशिकांत सिंह, अधिवक्ता शिव शंकर सरकार, रीता मुर्मू, बुलबुल सिंह, रितेश सहित बड़ी कार्यकर्ता संगोष्ठी में भाग लिया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन