कदवा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार रैली की तैयारी को लेकर बैठक

Updated at : 20 Aug 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
कदवा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार रैली की तैयारी को लेकर बैठक

कदवा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार रैली की तैयारी को लेकर बैठक

विज्ञापन

बलिया बेलौन 23 अगस्त को वोटर अधिकार रैली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के पहली बार कदवा की धरती पर आगमन को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता सह कदवा विधायक डॉ शकील अहमद खान, प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता आफताब कंचन ने वोटर अधिकार यात्रा का सफल आयोजन के लिए महागठबंधन के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को डाक बंगला कुम्हडी में की. विधायक की अध्यक्षता में बैठक में 23 अगस्त को कटिहार में प्रस्तावित बिहार वोटर अधिकार रैली में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के कदवा आगमन की तैयारी को लेकर चर्चा की गयी. उन्होंने कहा की कदवा की धरती पर पहली बार किसी भी पार्टी, गठबंधन का इतना बड़ा कार्यक्रम आयोजित हो रहा है. राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल व एतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मनमुटाव भुल कर एकता के साथ जिम्मेदारी निभाते हुए सफल आयोजन की जिम्मेदारी दी गयी. आफताब कंचन ने कहा की बिहार वोटर अधिकार यात्रा के तहत कदवा का यह कार्यक्रम महत्वपूर्ण है. महागठबंधन के कार्यकर्ता, पार्टी के पदाधिकारी, पंचायत अध्यक्ष, बूथ कमेटी, पार्टी के शुभचिंतक शरीक होकर कार्यक्रम के सफल आयोजन का भरोसा दिलाया. विधायक ने कहा की प्रशासन के लोग अपना काम करेंगे. पार्टी के लोगों को बढ़चढ़ कर भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया. इस अवसर पर दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन