मनिहारी में दुर्गापूजा को लेकर बैठक

मनिहारी में दुर्गापूजा को लेकर बैठक
मनिहारी प्रखंड मुख्यालय में दुर्गापूजा को लेकर बेठक हुई. मनिहारी एसडीएम कुमार त्रिलोकी नाथ सिंह व एसडीपीओ विनोद कुमार ने दुर्गापूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की. बीडीओ सनत कुमार, बीपीआरओ सोनू गुप्ता, सीओ निहारिका आदि मौजूद थे. मनिहारी थाना में भी बैठक हुई. पूजा कमेटी के सदस्यों के साथ पदाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी ने भाग लिया. एसडीपीओ विनोद कुमार ने कहा कि पूजा के दौराण सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त होंगे. असमाजिक तत्वों पर कारवाई होगी. नगर कार्यपालक पदाधिकारी नसीमुद्दीन खान, अपर थानाध्यक्ष राजकुमार, कैलाश सिंह, जिला पार्षद फुलमनि हेम्ब्रम, नीमा पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




