मेडिकल के छात्र की सड़क दुघर्टना में मौत, घर में मचा कोहराम

Updated at : 10 Oct 2025 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
मेडिकल के छात्र की सड़क दुघर्टना में मौत, घर में मचा कोहराम

मेडिकल के छात्र की सड़क दुघर्टना में मौत, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन

दो सप्ताह पूर्व मधुबनी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस में कराया था नामांकन – डॉ जमील अख्तर का छोटा भाई था मृतक – घटना कालूबाबा स्थान बरंडी बांध रोड में घटी बरारी बरारी थाना क्षेत्र के पश्चिमी बारीनगर पंचायत के वार्ड छह निवासी डॉ जमील अख्तर का छोटा भाई मोहतमीम अख्तर, पिता मास्टर अब्दुल लतीफ सदर टोला मरघिया निवासी शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. छात्र बुलेट से डुमर जा जा रहा था तभी कालू बाबा स्थान बरंडी बांध सड़क पर विपरीत दिशा से तेज रफ्तार आ रही कार के चालक ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे बाइक सवार एमबीबीएस छात्र मोहतमीम उर्फ गोलू गाड़ी से सड़क पर गिर गया. तभी कार का चक्का उसपर चढ़ गया. वह गंभीर रूप से घायल हो गया. चालक अपनी कार लेकर भागने की कोशिश कर रहा था इसी दौरान कार बारबार आगे पीछे करने के क्रम में छात्र बुरी तरह जख्मी हो गया. कार चालक घायल को सड़क पर छोड़कर कार लेकर फरार हो गया. घायल मोहतमीम ने अपने डाक्टर भाई को फोन कर कार नम्बर के साथ घटना की जानकारी देकर वहीं बेहोश हो गया. घटना की खबर मिलते हीं आसपास के लोग इकट्ठा हुए. घायल को तुरंत पूर्णिया हायर सेन्टर लेकर गये. परिजनों ने हर तरह से उपचार के लिए तैयारी की. कई तरह की जांच भी की गई. लेकिन मोहतमीम ने दम तोड़ दिया. डॉ जमील अख्तर के आंखों से छोटे भाई के लिए बरबस आंसू टपकते रहे. दो सप्ताह पूर्व दरभंगा मधुबनी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई के लिए एडमिशन कराया था. शव घर पहुंचते हीं कोहराम मच गया. पूरा गांव शोक में डूब गया. वहीं आक्रोशित लोगों ने गांव के दुघर्टना करने कार एवं चालक को पकड़ा. परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था. परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. पंचायत की मुखिया प्रतिनिधि अब्दुल्लाह, पूर्व मुखिया नियमातुर रहमान, विनोद राम आदि ने घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सभी साथ खड़े हैं. मर्माहत करने वाली घटना है. समाचार प्रेषण तक मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को किसी भी प्रकार का आवेदन या सूचना नहीं दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन