महानंदा तटबंध पर बने 350 मीटर सड़क की पैमाइश कराई

महानंदा तटबंध पर बने 350 मीटर सड़क की पैमाइश कराई
अमदाबाद प्रखंड के दुर्गापुर पंचायत के भोलामारी गांव के समीप महानंदा तटबंध पर बने करीब 350 मीटर सड़क की महानंदा विभाग व अंचलाधिकारी शिखा कुमारी की मौजूदगी में पैमाइश कराई गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार भोलामारी गांव के समीप वर्ष 2010 में महानंदा तटबंध कटकर नदी में समा गया था. कट एंड पॉइंट वर्ष 2011 में जोड़ा गया. 2011 में महानंदा तटबंध के कट एंड पॉइंट को जोड़ने के बाद रैयतों की मुआवजा नहीं मिली. जिस वजह से भोलामारी गांव के समीप करीब 350 मीटर में बने महानंदा तटबंध पर पक्की करण का कार्य नहीं हो सका. अनुमंडल पदाधिकारी मनिहारी एवं मनिहारी एसडीपीओ के मौजूदगी में स्थानीय रैयतों एवं दुर्गापुर पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह व अन्य लोगों के बीच एक बैठक आयोजित कर लोगों की आवागमन को ध्यान में रखते हुए उक्त स्थान पर मरम्मती का कार्य कराने पर सहमति बनी थी. मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह डीएम से लेकर अन्य विभागीय अधिकारियों को लिखित पत्राचार करते रहे हैं. डीएम की अध्यक्षता में 6 सदसीय टीम का गठन हुआ. महानंदा विभाग के कार्यपालक पदाधिकारी व अन्य अधिकारियों एवं सीओ की मौजूदगी में तटबंध की पैमाइश की गयी. कार्यपालक पदाधिकारी अनिरुद्ध प्रसाद ने बताया कि तटबंध की पैमाइश कराई गयी. रैयतों की तीन एकड़ 30 डिसमिल जमीन महानंदा तटबंध में फंस रहा है. रैयतों की सूची तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए वरीय पदाधिकारी को भेजा जायेगा. रैयत रफीक आलाम, इस्लाम, महबूब आलम ने बताया कि महानंदा विभाग के पूर्व के अधिकारियों द्वारा 4 एकड़ 41 डिसमिल जमीन की पैमाइश की गई थी. इसकी मुआवजा देने की बात कही गई थी. जो अब तक नहीं मिला है. वर्तमान समय में महानंदा विभाग के अधिकारियों के मौजूदगी में पैमाइश हुई. दुर्गापुर पंचायत के मुखिया ने कहा , डीएम की अध्यक्षता में एक 6 सदसीय कमेटी का गठन हुआ है. बुधवार को पैमाइश सहित मुआवजे देने की प्रक्रिया सहित अन्य कार्य होना था लेकिन डीएम एवं अन्य अधिकारी नहीं पहुंच पाए हैं. महानंदा विभाग द्वारा कराई गयी. वर्तमान के पैमाइश एवं पूर्व की पैमाइश को लेकर डीएम से बात की जायेगी.सीओ शिखा कुमारी, महानंदा विभाग के एसडीओ एवं जेई संजय कुमार आदि मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




