बाइक की भिड़ंत में मायामारी का युवक गंभीर

बाइक की भिड़ंत में मायामारी का युवक गंभीर
अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के बेलगच्छी ढलान के समीप महानंदा बांध बने पक्की सड़क पर दो बाइक की भिड़ंत में मायामारी गांव का 21 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने घायल युवक के परिजनों को जानकारी दी. स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के सहयोग से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमदाबाद में भर्ती कराया है. जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया है. घटना के संदर्भ में जानकारी देते हुए मायामारी गांव घायल युवक राकेश मंडल ने बताया कि वह जियामारी गांव से बाइक से अपने घर लौट रहा था. इस दौरान बेलगच्छी ढलान के समीप जैसे पहुंचा कि बेलगच्छी ढलान की ओर से तेज गति में बाइक चलाकर आ रहे बेलगच्छी गांव के दीपक मंडल ने ठोकर मार दिया. जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया कि उसका दाहिना जांघ का हड्डी टूट गया है. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










