सालमारी में मस्तान बाबा का उर्स आज, तैयारी पूरी

Published by :RAJKISHOR K
Published at :22 Apr 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
सालमारी में मस्तान बाबा का उर्स आज, तैयारी पूरी

सालमारी में हज़रत शाह एहसानुल हक मज्जुब बाबा उर्फ मस्तान बाबा का सालाना उर्स बुधवार से शुरू होकर गुरुवार की शाम संपन्न होगा.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. सालमारी में हज़रत शाह एहसानुल हक मज्जुब बाबा उर्फ मस्तान बाबा का सालाना उर्स बुधवार से शुरू होकर गुरुवार की शाम संपन्न होगा. कमेटी सचिव बदरूज्जमा ने बताया कि उर्स के मौके पर शांति व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग सहित स्थानीय वालेंटियर तैनात किया गया है. इस अवसर पर मजार शरीफ में कुल शरीफ, कुरआन खानी, फातेहा खानी के बाद चादरपोशी की जायेगी. उन्होंने बताया कि मस्तान बाबा के मानने वाले बिहार, बंगाल तक फैले हैं. यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं. उनकी मुराद पूरी होती है. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी उर्स के मौके पर बुधवार की शाम में मजार शरीफ में डाली पेश करने के बाद चादर पौशी, कुल शरीफ, कुरआन खानी, फातेहा खानी के बाद महफ़िल ए शमा कव्वाली का आयोजन किया जायेगा. गुरुवार को फजर की नमाज के बाद कुल शरीफ, फातेहा खानी की जायेगी. शाम में अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण के साथ उर्स सम्पन्न होगा. अकीदतमंदों की सुविधा के लिए कमेटी की ओर से व्यवस्था की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन