हनुमान जयंती पर मारवाड़ी युवा मंच ने दी सेवा

हनुमान जयंती पर मारवाड़ी युवा मंच ने दी सेवा
कटिहार हनुमान जयंती के अवसर पर हर साल की भांति इस साल भी अध्यात्म चेतना मंच कटिहार की ओर से तीन अप्रैल को भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली. मारवाड़ी युवा मंच, कटिहार शाखा एवं जागृति शाखा द्वारा हर वर्ष की तरह श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष सेवा शिविर का आयोजन किया. अध्यात्म चेतना मंच द्वारा निकाली जा रही इस भव्य शोभा यात्रा के दौरान 3 अप्रैल को 3:30 बजे, पीटर इंग्लैंड के बाहर, बाटा चौक पर मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों द्वारा शरबत और शुद्ध पेयजल का वितरण किया गया. मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सेवा भाव के साथ यह शिविर लगाया. ताकि यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को राहत मिल सके. शिविर में कटिहार शाखा के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष आकाश अग्रवाल, निवर्तमान शाखा अध्यक्ष अमित सुरेका, हर्ष अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, शाखा सचिव मयंक पूरणमलका, सदस्य सुमित मुकीम, सिद्धार्थ अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, संजीव सुरेखा, विकास अग्रवाल, राहुल शर्मा, पीटर इंग्लैंड के ओनर संजय अग्रवाल एवं जागृति शाखा से कोकिला अग्रवाल, मीनू भोपालका, रूपा अग्रवाल, संदीपा चेन्नई, संतोष अग्रवाल, मुनमुन शर्मा, सीए अंजलि अग्रवाल एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




