विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

Updated at : 08 Apr 2026 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

विवाहिता ने जहर खाकर दी जान, ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन

कटिहार रौतारा थाना क्षेत्र के सादलपुर खुर्द गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां प्यार, शादी व दहेज प्रताड़ना के बीच एक 19 वर्षीय विवाहिता की जिंदगी खत्म हो गयी. मृतका की पहचान रवीना कुमारी के रूप में हुई है. अपने परिवार के खिलाफ जाकर पूर्णिया जिले के डगरवा विश्वासपुर निवासी अमन कुमार पिता चंदन सिंह से प्रेम विवाह किया था. परिजनों के अनुसार दोनों के प्रेम संबंध के बाद परिवार की सहमति से पिछले वर्ष विश्वकर्मा पूजा के दिन शादी कराई गई थी. शुरुआत में सब कुछ सामान्य था लेकिन कुछ ही समय बाद ससुराल पक्ष की ओर से दहेज में बाइक की मांग को लेकर रवीना पर दबाव बनाया जाने लगा. रवीना ने यह बात अपने मायके वालों को बतायी. परिजनों ने किसी तरह करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च कर बाइक दिलायी. आरोप है रवीना को लगातार और पैसे लाने के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. पिता रघुवंश सिंह का कहना है कि पति अमन कुमार और उसके माता-पिता द्वारा मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ना दी जा रही थी. ससुराल के अत्याचार और मायके की मजबूरी के बीच घिरी रवीना ने 30 मार्च को जहर खा लिया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां करीब एक सप्ताह तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई. रवीना करीब साढ़े चार महीने की गर्भवती थी. ऐसे में उसके साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की भी मौत हो गई. बुधवार को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया. मायके पक्ष ने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन