तीन वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग कर की थी शादी, पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर खेत में फेंका शव

Updated at : 06 Mar 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
तीन वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग कर की थी शादी, पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर खेत में फेंका शव

तीन वर्ष पूर्व प्रेम प्रसंग कर की थी शादी, पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर खेत में फेंका शव

विज्ञापन

– युवक ने की थी प्रेम प्रसंग में शादी, अपने घर नहीं ले जाने पर कोर्ट में चल रहा था मामला – कोर्ट के निर्देश मिलने पर पत्नी को घर बुलाया और हत्या कर मक्का खेत में फेंक दिया शव समेली पोठिया थाना क्षेत्र के मलहरिया पंचायत के बखरी गांव निवासी सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव खैरा बहियार के मकई खेत में फेंक दिया. गुरूवार की दोपहर जब लोगों ने मक्का खेत में शव को देखा तो लोगों की भीड़ जुट गयी. इस बीच पुलिस को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मलहरिया पंचायत के बखरी गांव निवासी उपेंद्र महलदार का 24 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की शादी तीन वर्ष पूर्व समेली के खैरा गांव निवासी नीरज कुमार के साथ हुई थी. दोनों ने प्रेम प्रसंग कर शादी की थी. शादी के बाद युवक काजल कुमारी को अपने घर ले जाना नहीं चाह रहा था. जिसके कारण मामला न्यायालय में चल रहा था. इसी बीच कोर्ट से आदेश प्राप्त हुआ कि पति नीरज कुमार अपनी पत्नी काजल कुमारी को घर लेकर जायेगा. पति नीरज ने अपनी पत्नी काजल को गुरुवार को फोन कर बुलाया की अपने घर ससुराल आ जाओ. पत्नी काजल के पहुंचते ही पति और उनके परिजन ने मिलकर साड़ी को गले में लपेटकर हत्या कर खैरा बहियार के मकई खेत में फेंक दिया. मृतका काजल के पिता ने पोठिया पुलिस को सूचना दी कि मेरी बेटी को पति व ससुराल वालों ने हत्या कर खेत में फेंक दिया है. पोठिया पुलिस ने मौके पर महिला के पति नीरज को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ के क्रम में पति नीरज कुमार ने बताया की खैरा बहियार के बगल में मंडल ढाबा के पीछे मकई के खेत में पत्नी की हत्या कर फेंक दिया था. जहां पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार भेज दिया है. इधर घटना की पूरी मामले की छानबीन पुलिस कर रही है. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है. जितनी जुबान उतनी बातें हो रही है. कहते हैं थानाध्यक्ष ————————– पोठिया थानाध्यक्ष विवेक कुमार ने बताया कि मृतका की मां मीरा देवी के बयान पर पति सहित पांच लोगों के को नामजद हत्या का मामला दर्ज कराया है. जिसमें नामजद पति नीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन