ढांगी में टोटो पलटने से कई लोग घायल

ढांगी में टोटो पलटने से कई लोग घायल
बलिया बेलौन कुरूम से बलिया बेलौन होते हुए सालमारी तक जाने वाली सड़क चौड़ीकरण कार्य के चलते संवेदक की लापरवाही के कारण जगह- जगह गड्ढा खोदा कर छोड़ दिया गया है. सोमवार को इस सड़क पर ढांगी गांव के पास टोटो पलटने से कई लोग घायल हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से टोटो से दबे लोगों को बाहर निकाला गया. इलाज के लिए चिकित्सक के पास भेजा गया. लोगों ने बताया की चार माह पहले सड़क चौड़ीकरण के लिए संवेदक के द्वारा सड़क के दोनों किनारों पर गढ्डा खोद कर छोड़ दिये जाने से इस में पानी जमा होने पर इस तरह की घटना बार- बार होती है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. टोटो पलटने से कोई हताहत नहीं हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










