सालमारी में ग्राम रक्षा दल की बैठक में लिये गये कई निर्णय

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 Apr 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
सालमारी में ग्राम रक्षा दल की बैठक में लिये गये कई निर्णय

सालमारी में ग्राम रक्षा दल की बैठक में लिये गये कई निर्णय

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी में ग्राम रक्षा दल की बैठक आयोजित कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. अध्यक्षता सौरव कुमार राय ने की. ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने बिहार सरकार से मांग की कि ग्राम रक्षा दल के सिपाहियों को अविलंब बहाली कर सरकारी नौकरी का दर्जा दी जाये. मांग को ले ज्ञापन तैयार किया है. सरकार से अपनी मांग पूरी करने की अपील की है. प्रखंड अध्यक्ष सौरव कुमार राय ने कहा की ग्राम रक्षा दल कई वर्षों से सरकारी दर्जा लेने के लिए संघर्ष कर रहा है. जिला स्तरीय बैठक होगी. स्थानीय सांसद, विधायक, जिला अधिकारी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम है. मांग है कि ग्राम रक्षा दल के सिपाहियों को नियमित किया जाये. उन्हें सरकारी नौकरी का दर्जा दिया जाये. ग्राम रक्षा दल के सदस्य ग्रामीण क्षेत्रों में कानून और व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. ग्रामीणों की सुरक्षा और संरक्षण के लिए काम करते हैं. अन्य ग्राम रक्षा दल के सदस्य ने बताया कि हमलोग 1990 से ही ग्राम रक्षा दल से जुड़े हुए हैं. कोरोना काल हो या महाशिवरात्रि या शोभा यात्रा जहां भी दिशा निर्देश मिलता है, वहां पर हम लोग निस्वार्थ होकर अपना काम करते हैं. इस अवसर पर सौरव कुमार राय, गीता कुमारी, किरण कुमार राय, शालो कुमारी, संजना कुमारी, संतना कुमारी, गायत्री कुमारी, गौतम कुमार राय, अब्दुल सहमद, साहिद आलम, प्रकाश कुमार केवट, मदन राय, गंगा देवी, रहमुल, मुशर्रफ, राज कुमार दास, पाण्डव ठाकुर, लख्खी देवी आदि ग्राम रक्षा दल के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन