पोस्टमार्टम हाउस में कार्यरत कर्मी की घर में गिरने से हुई मौत, शोक की लहर

Updated:
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस में कार्यरत कर्मी की घर में गिरने से हुई मौत, शोक की लहर

सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में कार्य करने वाले एक कर्मी की सोमवार रात घर पर अचानक से गिरने पर उनकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

कटिहार. सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में कार्य करने वाले एक कर्मी की सोमवार रात घर पर अचानक से गिरने पर उनकी मौत हो गयी. घर पर गिरने के बाद परिवार वाले उन्हें तत्काल सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. अशोक पिछले सात सालों से ऊपर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम रूम में कर्मी के रूप में कार्य करता था. पिछले सात सालों में उन्होंने लगभग 2500 से ऊपर पोस्टमार्टम में अपनी भूमिका निभायी थी. जानकारी के अनुसार वह सोमवार के दिन भी सदर अस्पताल पोस्टमार्टम में अपना कार्य कर गया था. अशोक मूल रूप से मनिहारी का निवासी था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन