मलेनिया दियारा में पशुओ से फसल सुरक्षा की लगायी गुहार

मलेनिया दियारा में पशुओ से फसल सुरक्षा की लगायी गुहार
कुरसेला मलेनियां दियारा में पशुओ द्वारा फसलो को चरा कर क्षति करने को लेकर किसान ने थाना में आवेदन देकर सुरक्षा का गुहार लगाया है. थाना के नाम दिये गये आवेदन में मलेनियां गांव के किसान निरंजन कुमार मंडल ने बताया है कि मलेनिया दियारा मे लगे गेहुं मसुर के फसल में जरलाही के पशुपालक सहित अन्य द्वारा भैसो को खुला छोड़ कर क्षति किया जा रहा है. भैसो को फसल मे खुला छोड़ने से पका फसल बरबाद हो गया है. इसके पूर्व भी मलेनियां दियारा क्षेत्र मे पशुओ से फसलो को बरबाद किया है. दियारा जाकर पुलिस के द्वारा पशुपालको को हिदायत देने के बाद फसल क्षति में सुधार आया था.उसके बाद एक बार फिर मलेनियां दियारा में फसलो को पशुओ से क्षति का किया जाने लगा है. पीड़ित किसान ने थाना पुलिस से फसल के सुरक्षा का गुहार लगाते हुये दोषी पशुपालक पर न्योचित कारवाई करने का गुहार लगाया है. दियारा क्षेत्र में गेहूं मक्का दलहन फसलें पक कर तैयार होने के कगार पर है. ऐसे में पशुओं से फसलो की क्षति होने से किसान चिंतित हो उठे है. कृषको द्वारा दियारा क्षेत्रो में फसल सुरक्षा के लिये पूर्व से गुहार लगाया जाता रहा है. दियारा मे किसानो के फसल सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सघन कारवाई भी किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










