रंजिश में मखाना की फसल हुई बर्बाद, खेत में जहर डालने का आरोप

Updated:
विज्ञापन
रंजिश में मखाना की फसल हुई बर्बाद, खेत में जहर डालने का आरोप

रंजिश में मखाना की फसल हुई बर्बाद, खेत में जहर डालने का आरोप

विज्ञापन

दलदला बहियार में 35 डिसमिल पुश्तैनी जमीन पर थी खेती, किसानों में आक्रोश

मनसाही. थाना क्षेत्र के सहजा पंचायत स्थित दलदला बहियार में जमीन विवाद के चलते एक बड़ी घटना सामने आयी है. यहां किसान रमजान व मुन्ना उर्फ टुन्नू द्वारा 35 डिसमिल पुश्तैनी जमीन पर की गयी मखाना की खेती को अज्ञात लोगों ने जहरीला पदार्थ डालकर पूरी तरह बर्बाद कर दिया है. पीड़ित किसानों ने गांव के ही विपक्षी लोगों पर इस घटना को अंजाम देने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना की सूचना मिलते ही मनसाही पुलिस मौके पर पहुंची व बारीकी से मामले की जांच शुरू की. पुलिस अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, रमजान व मुन्ना का उक्त जमीन को लेकर लंबे समय से कुछ लोगों के साथ विवाद चल रहा है. आशंका जतायी जा रही है कि इसी पुरानी रंजिश के कारण विपक्षी लोगों ने मखाना की फसल में जहर डाल दिया, जिससे पूरी फसल नष्ट हो गयी. इस घटना के बाद से इलाके के लोगों में आक्रोश व्याप्त है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों को न्याय मिल सके.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन