राजगीर में बहुजन भीम संकल्प समागम सफल बनाने का आह्वान

राजगीर में बहुजन भीम संकल्प समागम सफल बनाने का आह्वान
कटिहार हृदयगंज स्थित पार्टी कार्यालय में लोक जनशक्ति पार्टी (रा) की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संगीता देवी ने किया. जबकि संचालन रोहन कुमार ने किया. बैठक में बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. बैठक में लोजपा की नालंदा के राजगीर में बहुजन भीम संकल्प समागम के आयोजन को सफल बनाने पर चर्चा की. बड़ी संख्या में शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया. जिलाध्यक्ष संगीता देवी ने कहा 29 जून को नालंदा के राजगीर में बहुजन भीम संकल्प कार्यक्रम का आयोजन होना है. उद्देश्य दलित, पिछड़ा, महादलित और बहुजन समाज को एकजुट कर सशक्त बनाना है. कार्यक्रम की अगुवाई केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान करेंगे. कार्यक्रम की सफलता को लेकर कटिहार जिला से भी सैकड़ों की संख्या में नेता-कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचेंगे. उन्होंने कहा कि इस बैठक में बड़ी संख्या में लोगों ने पार्टी और राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया. जबकि संगठन का भी विस्तार करते हुए कई लोगों को जिम्मेदारी दी. जिसमें मुख्य रूप से कदवा प्रखंड प्रभारी के रूप में अशोक यादव, सविता देवी को प्रभारी नियुक्त किया गया है. जबकि कदवा प्रखंड कार्यकारिणी के तौर पर शंकर चौहान को मनोनयन पत्र देकर व माला पहनकर शुभकामनाएं दी. जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर लगातार संगठन का विस्तार किया जा रहा है. बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट का जो संकल्प पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया है. उसे जन-जन तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है. रूपेश सिंह, कमल पासवान, राजकिशोर पासवान, मुनीम खा, सूरज पासवान, निमाई चंद्र राय, शंकर मेहता, प्रभात कुमार, रणजीत मंडल, चंदशेखर पासवान, दिलीप पंडित, भोला सिंह, प्रमोद मंडल, राज किशोर ,चंदन बच्चन, अमरेंद्र साह, मंजेश शर्मा, अजय शर्मा, शिवपूजन पासवान, मोनू कुमार आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




