सेवा निवृत लिपिक के घर भीषण चोरी, दो चोर फरार, एक धराया

Updated at : 18 Sep 2025 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
सेवा निवृत लिपिक के घर भीषण चोरी, दो चोर फरार, एक धराया

सेवा निवृत लिपिक के घर भीषण चोरी, दो चोर फरार, एक धराया

विज्ञापन

फलका फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी गांव में बुधवार की रात्रि हाई स्कूल के एक सेवानिवृत्त लिपिक के घर में सोये अवस्था में चोर ने दो लाख रुपए नकद एवं एक सोने की चेन चोरी कर ली. गृहस्वामी ने एक चोर को रंगेहाथ पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है जबकि, अन्य चोर रुपये व चेन लेकर फरार हो गया. पुलिस ने पकड़ाये आरोपी चोर के पास से एक चाकू व मोबाइल फोन बरामद किया. सेवानिवृत्त क्लर्क ने कटिहार के हाजीपुर निवासी तीन नामजद लोगों के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी. थाना में दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित क्लर्क सुरेश कुमार मंडल ने दर्ज प्राथमिकी में लिखा है कि बीते बुधवार की रात्रि हम सभी परिवार खाना खा कर सो गए. रात्रि साढ़े बारह बजे पुत्र सचिन सरण की नींद खुली तो घर में कुछ आवाज सुनाई दी. जब पुत्र घर के हॉल में जा कर देखा तो दो अज्ञात व्यक्ति हॉल में रखे सामान को खोलकर देख रहा था. पुत्र द्वारा हल्ला करने पर घर के सभी लोग जग गए तथा छोटा पुत्र रॉकी कुमार और मैं मिलकर अज्ञात चोर को पकड़ा तो एक व्यक्ति चाकू से हमला कर भागने लगा. पुलिस को सूचना दी. हम सभी लोग एवं पुलिस के सहयोग से भाग रहे एक चोर को पकड़ा. पकड़ाये व्यक्ति ने अपना नाम नाजीबुर हाजीपुर वार्ड संख्या-एक कटिहार बताया. भागने वाले का नाम मुर्शिद हाजीपुर तथा लाइनर आमीर हाजीपुर निवासी बताया. अलमीरा देखा तो अलमीरा खुला हुआ था और अलमीरा में रखा दो लाख रुपये व एक सोने का चेन गायब था. थानाध्यक्ष रवि कुमार राय ने कहा, पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर एक नामजद आरोपी नाजीबुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन