बारसोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

Updated:
विज्ञापन
बारसोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

बारसोई पुलिस को मिली बड़ी सफलता, शराब तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त

विज्ञापन

– पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब लेकर डिलीवरी देने आ रहा था तस्कर बारसोई नगर पंचायत बारसोई क्षेत्र में शुक्रवार को बारसोई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया तथा उसके पास से विदेशी शराब व एक बाइक जब्त की गई है. थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से विदेशी शराब की खेप लेकर एक तस्कर बारसोई बाजार की ओर आ रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद गश्ती दल को सतर्क किया गया. गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बारसोई शिव मंदिर के समीप एक संदिग्ध बाइक सवार को रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान उसके झोले से 30 पाउच विदेशी शराब बरामद की गयी. इसके बाद मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार तस्कर की पहचान एकसल्लाह पंचायत के ढट्ठा निवासी सनवर आलम के रूप में हुई है. पुलिस ने उसके पास से प्रयुक्त बाइक भी जब्त कर ली है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर के विरुद्ध मध्य निषेध अधिनियम के तहत बारसोई थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है. पूरे नेटवर्क की जांच के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन