मौसम की आंख-मिचौनी से मक्का किसान परेशान

Published by :RAJKISHOR K
Published at :18 Apr 2025 6:53 PM (IST)
विज्ञापन
मौसम की आंख-मिचौनी से मक्का किसान परेशान

मौसम की आंख-मिचौनी से मक्का किसान परेशान

विज्ञापन

कोढ़ा. मौसम में अचानक बदलाव ने मक्का किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. खेतों में मक्के की फसल पूरी तरह पक गयी है और कई जगहों पर किसानों ने इसकी कटाई भी कर ली है लेकिन इस बदलाव ने किसानों को परेशान कर दिया है. सुबह से ही आसमान पर बादलों का डेरा रहा, और दिनभर सूरज दिखाई नहीं दिया. ऐसे में जिन किसानों ने अपनी फसल को काटकर खेतों में सुखाने के लिए फैला रखा है, उनके सामने बड़ा संकट किसान संजय कुमार सिंह बताया, फसल पूरी तरह तैयार है, लेकिन अब मौसम ने परेशान कर रखा है. सूरज नहीं निकला तो सूखाई नहीं होगी और नुकसान तय है. हम तो बस ऊपर वाले से दुआ कर रहे हैं कि अब धूप निकले.इसी तरह, दूसरे किसान मसूद आलम का कहना है, कटाई तो कर ली है, लेकिन अब खेत से घर तक फसल लाना जोखिम भरा हो गया है. न जाने कब बारिश हो जाए, हर समय आसमान की ओर निगाहें लगी रहती हैं. आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी बादल छाए रहने की संभावना है. हालांकि हल्की धूप की संभावना जताई गई है, लेकिन किसानों के लिए यह राहत कितनी कारगर साबित होगी, यह कहना मुश्किल है.इस बार मक्के की अच्छी पैदावार हुई है, लेकिन अगर मौसम ने साथ नहीं दिया तो मेहनत पर पानी फिर सकता है. अब किसानों की सारी उम्मीदें धूप पर टिकी हैं, क्योंकि धूप ही इस समय उनकी फसल की सबसे बड़ी जरूरत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन