ePaper

महानंदा नदी के जलस्तर फिर से वृद्धि

Updated at : 06 Jul 2024 11:50 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

गंगा व कोसी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव

विज्ञापन

कटिहार. जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बीच महानंदा नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव जारी है. शनिवार को एक बार फिर महानंदा नदी के जलस्तर में कई स्थानों पर वृद्धि दर्ज की गयी है. जबकि कई स्थानों पर इस नदी का जलस्तर शांत रहा है. दूसरी तरफ गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव रहा है. इस बीच यह भी माना जा रहा है कि जिस तरह से रुक रुक कर बारिश हो रही है तथा नदियों के जलस्तर में उतार चढ़ाव है. उससे बाढ़ आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. घटते बढ़ते जलस्तर से लोगों के बीच बाढ़ एवं कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से कमोवेश हर साल यह जिला बाढ़ की त्रासदी झेलती रही है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुसार महानंदा नदी झौआ में शुक्रवार की शाम जलस्तर 30.65 मीटर था, जो शनिवार की सवेरे जलस्तर बढ़कर 30.68 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 30.43 मीटर था, जो बढ़कर 30.45 मीटर हो गया. कुर्सेल में शुक्रवार की शाम जलस्तर 30.68 मीटर था, जो शनिवार की सवेरे बढ़कर 30.73 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.08 मीटर था, जो 12 घंटे बाद जलस्तर 27.08 मीटर ही रहा है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 25.62 मीटर था, जो शनिवार की सुबह जलस्तर 25.62 मीटर ही रहा. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में शांत रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.31 मीटर था. शनिवार की सवेरे यहां का जलस्तर 29.31 मीटर ही रहा है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 28.65 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद शनिवार की सुबह में 28.65 मीटर ही रहा है. गंगा व कोसी के जलस्तर उतार चढ़ाव

गंगा एवं कोसी नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव रहा है. गंगा नदी के रामायणपुर में शुक्रवार की शाम 23.61 मीटर दर्ज किया गया, जो शनिवार की सवेरे में घटकर 23.58 मीटर हो गया. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 25.35 मीटर रहा. जबकि शनिवार की सुबह यहां का जलस्तर बढ़कर 25.52 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शुक्रवार की शाम जलस्तर 26.32 मीटर दर्ज की गयी. शनिवार की सवेरे में यहां का जलस्तर बढ़कर 26.28 मीटर हो गया है. बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर में भी कमी दर्ज की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन