लाल निशान से ऊपर बह रही है महानंदा, कोसी व गंगा में उफान

जिले में महानंदा एवं कोसी नदी के जलस्तर में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी वृद्धि दर्ज की गयी है.
कटिहार. जिले में महानंदा एवं कोसी नदी के जलस्तर में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी वृद्धि दर्ज की गयी है. जबकि गंगा व कोसी के जलस्तर में भी वृद्धि दर्ज की गयी है. पिछले 12 घंटे के दौरान महानंदा व कोसी के जलस्तर में करीब 20 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है. जिस तरह से नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है. इससे बाढ़ आने की संभावना बढ़ गयी है. नदियों के जलस्तर में वृद्धि होने से लोगों के बीच बाढ़ व कटाव को लेकर दहशत भी होने लगी है. बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से सोमवार की सवेरे जारी रिपोर्ट के अनुसार महानंदा नदी का जलस्तर झौआ, बहरखाल, आजमनगर, धबोल व कुर्सेल में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. जबकि दुर्गापुर व गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही है. महानंदा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने से तटबंध के भीतर के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अनुसार महानंदा नदी झौआ में रविवार की शाम जलस्तर 31.29 मीटर था, जो सोमवार की सवेरे जलस्तर बढ़कर 31.40 मीटर हो गया. इसी नदी के बहरखाल में 31.08 मीटर था, जो बढ़कर 31.20 मीटर हो गया. कुर्सेल में रविवार की शाम 31.33 मीटर था, जो सोमवार की सवेरे बढ़कर 31.46 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 27.56 मीटर था, जो 12 घंटे बाद 27.71 मीटर हो गया. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शाम में 26.05 मीटर था, जो सोमवार की सुबह जलस्तर बढ़कर 26.15 मीटर हो गया. यह नदी आजमनगर व धबोल में भी बढ़ रही है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 29.95 मीटर था. सोमवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 30.08 हो गया. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.23 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर 12 घंटे के बाद जलस्तर सोमवार की सवेरे बढ़कर 29.38 मीटर हो गया है.
गंगा व कोसी के जलस्तर में जारी है वृद्धि
गंगा व नदी के जलस्तर में सोमवार को वृद्धि दर्ज की गयी है. गंगा नदी के रामायणपुर में रविवार की शाम 23.66 मीटर दर्ज किया गया, जो सोमवार की सवेरे जलस्तर बढ़कर 23.80 मीटर हो गया है. इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर जलस्तर 25.58 मीटर था. जबकि सोमवार की सवेरे यहां का जलस्तर बढ़कर 25.80 मीटर हो गया है. कोसी नदी का जलस्तर कुरसेला रेलवे ब्रिज पर रविवार की शाम जलस्तर 26.58 मीटर दर्ज की गयी. शाम में यहां का जलस्तर बढ़कर 26.82 मीटर हो गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




