महानंदा पूर्वी तटबंध जर्जर होने से लोगों की बढ़ी चिंता

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Apr 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
महानंदा पूर्वी तटबंध जर्जर होने से लोगों की बढ़ी चिंता

महानंदा नदी का पूर्वी तटबंध मीनापुर से शेखपुरा होते हुए शिकारपुर-कुरूम तक तटबंध जगह-जगह जर्जर अवस्था में होने से एक तरफ लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

बलिया बेलौन. महानंदा नदी का पूर्वी तटबंध मीनापुर से शेखपुरा होते हुए शिकारपुर-कुरूम तक तटबंध जगह-जगह जर्जर अवस्था में होने से एक तरफ लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है. बाढ़ के समय तटबंध की सुरक्षा के लिए विभाग के अधिकारी को आने जाने में परेशानी होगी. शेखपुरा मुखिया प्रतिनिधि एकबाल हुसैन, जुनैद अशरफी ने बताया की बाढ़ पूर्व तैयारी के तहत तटबंध की मरम्मति जरूरी है. समय पर तटबंध की स्थिति में सुधार नहीं लाता है, तो इसकी सुरक्षा में परेशानी होगी. तटबंध के किनारे लोग झोपड़ी बनाकर रह रहे हैं. मक्का, गेंहू का डंठल रखें जाने से तटबंध का अतिक्रमण हो गया है. तटबंध से अतिक्रमण हटाने की आवश्यकता है. मक्का का डंठल रखें जाने से इसमें चूहा अपना बिल बना रखा है. इससे बाढ़ के समय बड़ा हादसा हो सकता है. उन्होंने जिला पदाधिकारी से तटबंध की सुरक्षा के लिए गड्ढे को दुरूस्त कराने की मांग करते हुए बाढ़ पूर्व इसकी सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन