छठ महापर्व की धूम, महादलित आयोग अध्यक्ष ने की पूजा

Updated at : 25 Mar 2026 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
छठ महापर्व की धूम, महादलित आयोग अध्यक्ष ने की पूजा

छठ महापर्व की धूम, महादलित आयोग अध्यक्ष ने की पूजा

विज्ञापन

कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड में लोक आस्था के महापर्व चैती छठ का पावन माहौल भक्तिभाव से सराबोर नजर आया. महादलित आयोग बिहार के अध्यक्ष मनोज ऋषि ने अपने निज आवास पर पूरे विधि-विधान के साथ उदीयमान सूर्य भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर पूजा की. परिवार के सदस्य सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे. श्रद्धा और आस्था के साथ छठ व्रत में भाग लिया. सुबह की पहली किरण के साथ घाटों और घरों में गूंजते छठ गीतों के बीच वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा. मनोज ऋषि की धर्मपत्नी द्वारा व्रत रखते हुए सूर्य देव एवं छठी मैया की आराधना की गई. परिवार की सुख-समृद्धि, क्षेत्र की खुशहाली और समाज में शांति की कामना की. मनोज ऋषि ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वे पूरे परिवार के साथ चैती छठ का व्रत कर रहे हैं. छठ पर्व हमारी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जो हमें प्रकृति और सूर्य उपासना से जोड़ता है. सभी क्षेत्रवासियों के लिए मंगलकामना करते हुए कहा कि सूर्य देव और छठी मैया सब पर अपनी कृपा बनाए रखें. पूरे कोढ़ा क्षेत्र में छठ पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया. श्रद्धालुओं ने स्वच्छता, नियम और आस्था के साथ इस महापर्व को मनाते हुए समाज में एकता और श्रद्धा का संदेश दिया.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन