निगरानी समिति की बैठक में समस्यायों से कराया अवगत

निगरानी समिति की बैठक में समस्यायों से कराया अवगत
कोढ़ा विकास भवन स्थित डीआरडीए सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक में कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक कविता पासवान ने भाग लेते हुए फलका, कोढ़ा क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं को समिति के समक्ष रखा. उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल, पुल पुलिया एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कई आवश्यकताओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया. विधायक ने बताया कि क्षेत्र में कई योजनाओं के क्रियान्वयन में धीमी गति और समन्वय की कमी देखी जा रही है. आमलोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक प्रतिनिधि रमण झा ने बताया की कोढ़ा विधानसभा के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत हिजरा मिलिक गांव में विधायक के द्वारा वहां की जनता का बहुप्रतीक्षित मांग पर पुल निर्माण का शिलान्यास कराया. संबंधित विभाग की लापरवाही से अभी तक कार्य आरंभ नहीं कराया गया है. आमजन काफी उदासीनता का दंश झेल रहे हैं. संबंधित विभाग के अधिकारी को चाहिए कि पुल निर्माण का कार्य अभिलंब शुरू करें. ताकि यहां की जनता का सपना यथाशीघ्र पूरी हो.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




