बलिया बेलौन में धूमधाम से मनी मां बिषहरी पूजा

Updated:
विज्ञापन
बलिया बेलौन में धूमधाम से मनी मां बिषहरी पूजा

बलिया बेलौन में धूमधाम से मनी मां बिषहरी पूजा

विज्ञापन

बलिया बेलौन. बलिया बेलौन क्षेत्र में सोमवार को मां बिषहरी पूजा बड़े ही धूमधाम व श्रद्धा भाव से मनायी गयी. इस अवसर पर सालमारी, नारायणपुर, मदनपुर, गोरखपुर, कलीगंज, रोशनगंज, भेलागंज, निस्ता, जिगिन, मजरिया समेत आसपास के कई गांवों में पूजा-पाठ व धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया. पूजा के दिन सुबह से ही गांवों में भक्तिमय माहौल देखा गया. महिलाओं और युवतियों ने पारंपरिक गीत गाकर मां बिषहरी की आराधना की. ग्रामीणों ने मंदिरों और पूजा स्थलों की सजावट में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. पूजा के अवसर पर विशेष रूप से नागदेवता की प्रतिमाओं व झांकियों का प्रदर्शन किया गया. जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-पाठ के साथ भक्तों ने मां बिषहरी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और गांव के लोगों की उन्नति की कामना की. ग्रामीणों का मानना है कि मां बिषहरी की पूजा करने से नाग-भय और आपदाओं से रक्षा होती है. घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. पूजा के बाद जगह-जगह भजन-कीर्तन और सामूहिक भोज का भी आयोजन किया गया. जिसमें महिलाओं, पुरुषों व बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया. पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का ऐसा माहौल रहा कि दिनभर मंदिरों और पूजा स्थलों पर भक्तों का तांता लगा रहा. मां बिषहरी पूजा के अवसर पर बलिया बेलौन पुलिस द्वारा शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की. जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन