20 मार्च को समाहरणालय पर होगा विरोध प्रदर्शन, बैठक कर बनायी रणनीति

Published at :24 Feb 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
20 मार्च को समाहरणालय पर होगा विरोध प्रदर्शन, बैठक कर बनायी रणनीति

20 मार्च को समाहरणालय पर होगा विरोध प्रदर्शन, बैठक कर बनायी रणनीति

विज्ञापन

प्राणपुर भाकपा माले के नेतृत्व में 20 मार्च को होने वाले आंदोलन की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. अध्यक्षता पिंकी देवी ने की. बैठक में यह निर्णय लिया गया कि समाहरणालय पर 20 मार्च को राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया जायेगा. यह आंदोलन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की डबल इंजन सरकार के जा रहे जनविरोधी फैसलों, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार और जनकल्याणकारी योजनाओं की अनदेखी के खिलाफ किया जा रहा है. अंचल मंत्री मूसा ने कहा कि सरकार की नीतियां आम जनता के हित में नहीं हैं. आम लोगों की हक और हुकुम की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इस आंदोलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए गांव-गांव और पंचायत स्तर पर जनजागरण अभियान चलायें और ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस प्रदर्शन में शामिल करें. बैठक में नील मन खातून, मंजू देवी, रवि कुमार मंडल, महेश कुमार रविदास सहित कई प्रमुख कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन