बलिया बेलौन में शराब तस्कर पिस्टल के साथ गिरफ्तार

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 31 May 2026 6:03 PM

विज्ञापन

प्रखंड के मीनापुर फुटानी चौक के पास पुलिस द्वारा टोटो की तलाशी लेने पर विदेशी शराब बरामद होने पर टोटो चालक को हिरासत में लिया. वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

विज्ञापन

कटिहार के बलिया बेलौन से रिपोर्ट,

बलिया बेलौन पुलिस ने गस्ती के दौरान गुप्ता सूचना पर वाहन जांच के क्रम में रविवार को मीनापुर फुटानी चौक के पास टोटो की तलाशी लेने पर विदेशी शराब बरामद होने पर टोटो चालक को हिरासत में लिया. उसके बाद उसकी तलाशी लेने पर उस के पास से दो कारतूस के साथ देसी पिस्टल मिलने पर आरोपित को थाना लाकर विधिसंगत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है. गस्ती में एसआई गणेश कुमार दल-बल के साथ वाहन जांच करते हुए हथियार के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया है.

एक देसी पिस्टल सहित दो कारतूस भी बरामद

प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया की टोटो से विभिन्न ब्रांड के 69.15 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ है. साथ ही उसके पास से एक देसी पिस्टल सहित दो कारतूस भी बरामद हुआ है. पूछताछ करने पर अपना नाम अनुप झा 20 वर्ष पिता निरंजन झा, सरनपुर थाना हरिश्चन्द्रपुर पश्चिम बंगाल का निवासी बताया है. टोटो को रोक कर तलाशी के दौरान एक पिस्टल, दो कारतूस सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब मिलने पर तस्कर सहित वाहन को जब्त किया गया. इसमें 69.15 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. टोटो से शराब लेकर कटिहार की ओर जा रहा था. मीनापुर फुटानी चौक के पास पिस्टल के साथ पकड़ा गया. अग्रिम कार्रवाई करते हुए न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा जायेगा. उन्होंने बताया की शराब के मामले में जरा भी कोताही बर्दाश्त नहीं होगी.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन