समय से पहले काउंटर छोड़ जाने से छात्राओं को हुई परेशानी

Updated at : 08 Oct 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
समय से पहले काउंटर छोड़ जाने से छात्राओं को हुई परेशानी

समय से पहले काउंटर छोड़ जाने से छात्राओं को हुई परेशानी

विज्ञापन

– अंकपत्र को लेने घंटों कतारबद्ध ढाई बजे के बाद बैंरग लौटी एमजेएम महिला कॉलेज की छात्राएं – कर्मचारियों के विरूद्ध स्नातक पार्ट थर्ड सत्र 2022-25 की उत्तीर्ण छात्राओं में रोष कटिहार एमजेएम महिला कॉलेज के कर्मचारियों की मनमानी से छात्राएं परेशान हैं. मनमानी इस कदर है कि घंटों कतार में लगने के बाद भी स्नातक पार्ट थर्ड का माक्सशीट के लिए कॉलेज से बैरंग लौटने की मजबूरी बनी है. हालांकि पीयू द्वारा कब का स्नातक पार्ट थर्ड सत्र 2022-25 का माक्सशीट महाविद्यालय में उपलब्ध करा दिया गया है. बावजूद छात्राओं को समय पर अंकपत्र नहीं मिलने की वजह से पीजी में आवेदन करने को लेकर संशय में हैं. बुधवार को सिरसा, दलन, सेमापुर से आयीं दर्जनों छात्राओं का कहना था अंक प्रमाण पत्र के लिए लगातार कॉलेज का चक्कर लगाना पड़ रहा है. कर्मचारियों द्वारा आज नहीं कल आना, आज समय खत्म हो गया. बैंक जाना आदि कई समस्याओं को बताकर परेशान किया जा रहा है. उनलोगों की माने तो उनके पीछे आयीं छात्राओं को अंकपत्र उपलब्ध करा दिया जाना जांच का विषय है. ऐसा इसलिए कि कई छात्राओं के बीच चर्चा है कि बिना कुछ लिये दिये कर्मचारियों द्वारा परेशान करने की नियती में शामिल हो गया है. सभी छात्राएं मनोविज्ञान विषय से बीए पार्ट थर्ड उत्तीर्ण हैं. उनलोगों ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा बार बार उनलोगों के साथ तू तूड़क सम्बोधन से लज्जित होना पड़ जाता है. उनलोगों ने बताया कि पीयू द्वारा पीजी में नामांकन को लेकर देर शाम तिथि आठ से दस अक्तूबर तक कर दिया गया. इससे दो दिन और उनलोगों को मौका मिला जरूर है. लेकिन एमजेएम महिला कॉलेज के कर्मचारियों पर निर्भर है कि वे लोग पीजी में नामांकन को लेकर आवेदन कर सकेगी या फिर पुन: इस बार आवेदन से वंचित रह जायेंगी. मामले में कॉलेज की प्राचार्या डॉ दीपाली मंडल ने बताया कि कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि बैंक के कार्य से जाने की वजह से कई छात्राओं को बुधवार को माक्सशीट नहीं उपलब्ध कराया जा सका. दूसरे दिन सभी छात्राओं को अंकपत्र उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन