विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

Updated at : 07 Oct 2025 6:33 PM (IST)
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों के ऐलान करने के बाद प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी है.

विज्ञापन

कटिहार. भारत निर्वाचन आयोग की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव की तिथियों के ऐलान करने के बाद प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी है. इसी बीच जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुट्टी रद्द कर दी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने इस आशय से संबंधित एक आदेश जारी किया है. डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 की घोषणा कर दी गयी है. निर्वाचन संबंधी महत्वपूर्ण कार्यों को देखते हुए जिलांतर्गत सभी पदाधिकारियों, कर्मियों का अवकाश अगले आदेश तक रद्द किया गया है. बिना जिलाधिकारी के पूर्वानुमति के पदाधिकारी, कर्मी निर्वाचन अवधि में मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे. बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय से बाहर पाये जाने पर जन प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 के सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन