राजद ने जातीय जनगणना के लिए नेता प्रतिपक्ष के बैनर तले खुशी जाहिर की

Published by :RAJKISHOR K
Published at :03 May 2025 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
राजद ने जातीय जनगणना के लिए नेता प्रतिपक्ष के बैनर तले खुशी जाहिर की

राजद ने जातीय जनगणना के लिए नेता प्रतिपक्ष के बैनर तले खुशी जाहिर की

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत के राजकीय बुनियादी विद्यालय खेल मैदान में जातीय जनगणना के महानायक तेजस्वी यादव को कोटि कोटि धन्यवाद के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित कर केन्द्र सरकार द्वारा जातीय जनगणना की घोषणा के बाद राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है. राजद के पूर्व प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल व प्रखंड अध्यक्ष श्रीलाल उरांव के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने तेजस्वी यादव के बैनर में लगे तस्वीरों में लड्डू खिलाकर जातीय जनगणना जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी भागीदारी. लालू यादव, राजद जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे. कुणाल ने कहा कि जातीय जनगणना देश भर में होगा. उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार न इधर रहे न उधर का केन्द्रीय कैबिनेट की फैसला के समय जदयू के किसी भी नेता को भाजपा साथ में नहीं रखी. उन्होंने कहा कि देश के सभी जाती की संख्या उनकी आर्थिक सामाजिक राजनीति स्थिति इसी बुनियाद पर मजबूत होगी. राजद का तीस वर्षो का यह पुराना मांग था. भाजपा हताश और निराशा में यह फैसला लिया है. कल तक इसे पीएम नरेंद्र मोदी जातीय जनगणना को अर्बन नक्सल की मांग बंटेंगे तो कटेंगे का नारा देकर तेजस्वी के आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास करते थे. उन्होंने कहा कि बिहार के गांव गांव में तेजस्वी की प्रशंसा हो रही है. दबी जुबान भाजपा के लोग भी चर्चा कर रहे हैं. इस अवसर पर राजद के पुर्व जिला प्रधान महासचिव बिनोद साह, प्रीतम सिंह चंद्रवंशी, लक्ष्मण उरांव, प्रहलाद साह, कलाम, जावेद, रजाबुल आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन