महानंदा तटबंध का भू-अर्जन पदाधिकारी ने लिया जायजा

महानंदा तटबंध का भू-अर्जन पदाधिकारी ने लिया जायजा
अमदाबाद प्रखंड के भोलामारी गांव के समीप रैयतों की जमीन में बने महानंदा तटबंध का गुरुवार को भू-अर्जन पदाधिकारी ने जायजा लिया. भोलामारी गांव के समीप करीब 315 मीटर लंबा रैयतों की जमीन पर वर्ष 2011 में महानंदा तटबंध बनाया गया था. रैयतों की मुआवजा नहीं मिला है. वर्तमान समय में रैयतों की मुआवजा देने एवं उक्त स्थान पर महानंदा तटबंध को पक्कीकरण करने का कवायद तेज हो गई है. बुधवार को कार्यपालक अभियंता अनिरुद्ध प्रसाद के मौजूदगी में उक्त महानंदा तटबंध की जमीन का सरकारी स्तर पर पैमाइश कराई गयी है. गुरुवार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी कटिहार अजमल खुर्शीद ने गुरुवार को उक्त स्थान पर पहुंचकर महानंदा तटबंध में फंसे जमीन को अर्जित करने के लिए जायजा लिया. दुर्गापुर पंचायत के मुखिया गोपाल प्रसाद सिंह, महानंदा विभाग के एसडीओ विजय कुमार, कनीय अभियंता संजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










