धूमधाम से मनायी गयी लक्खी पूजा

लक्खी पूजा मनिहारी में धूमधाम से मनायी गयी. बीएन मित्रा फाउंडेशन सचिव काजल कुमार मित्रा के आवास पर पूजा की गयी.
मनिहारी. लक्खी पूजा मनिहारी में धूमधाम से मनायी गयी. बीएन मित्रा फाउंडेशन सचिव काजल कुमार मित्रा के आवास पर पूजा की गयी. इसके बाद प्रसाद भी बांटा गया. नगर के टालीपाड़ा में भी सभी घरों में लक्खी पूजा की गयी. टालीपाडा निवासी हीरक गुहा, रूमा गुहा, देवो श्री गुहा, ओली गुहा, दीपक गुहा, रूपक गुहा, शिप्रा गुहा, दीपांशा गुहा, शिल्पी गुहा, राहुल गुहा, मनिहारी बाजार में प्रियरंजन चौधरी आदि ने अपने-अपने घरों में लक्खी पूजा की और सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा में धान के लावा की मिठाई, खीर, नारियल का लड्डू सहित अन्य प्रसाद तैयार कर लक्खी मां को चढ़ाया गया. लक्खी पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा गया. लक्खी पूजा के बाद घरों में आये मेहमानों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर अनूप गुप्ता, सुमन पोद्दार, प्रदीप गुप्ता आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




