केविके व कृषि विभाग को मिलकर समेकित कृषि प्रणाली मॉडल तैयार करने की जरूरत:डीएओ

केविके व कृषि विभाग को मिलकर समेकित कृषि प्रणाली मॉडल तैयार करने की जरूरत:डीएओ
– कृषि वैज्ञानिकों ने कृषि विपणन संबंधी दिये अलग-अलग सुझाव – वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 15वीं बैठक में मखाना की खेती में हुए नई शोध को विस्तार से बताया कटिहार निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ आरके सोहाने बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर की अध्यक्षता में बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार के प्रशिक्षण कक्ष में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की 15वीं बैठक हुई. उद्घाटन डॉ दिलीप कुमार महतो सह अधिष्ठाता सह प्राचार्य भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया, डॉ राजीव सिंह वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार, डीएओ सह परियोजना निदेशक आत्मा कटिहार के मिथिलेश कुमार, अमित कुमार डीडीएम नाबार्ड, डॉ बद्री नारायण मिश्रा लाइवलीहुड मैनेजर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. गत बैठक में दिये गये सुझावों के अनुपालन के संबंध में की गयी कार्रवाई को कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने प्रस्तुत किया. कृषि विज्ञान केंद्र कटिहार द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की उपलब्धियों के संबंध में वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ राजीव सिंह ने अवगत कराया. जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने समेकित कृषि प्रणाली, नैनो यूरिया एवं समेकित पोषक तत्व प्रबंधन विषय पर कार्य करने का सुझाव दिया. कटिहार में अपलैंड व लॉलैंड को देखते हुए कटिहार के वातावरण में क्या फीट बैठेगा उसको लेकर कार्य करने की जरूरत है. केविके व कृषि विभाग को मिलकर एक मॉडल तैयार करना होगा. जिससे जिले के किसानों को इसका लाभ मिल सके. डीडीएम नाबार्ड ने एफपीओ के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने का सुझाव दिया. लाइवलीहुड मैनेजर जीवका ने स्वयं सहायता समूह के सशक्तिकरण द्वारा किसानों की आय को बढ़ाने की बात कही. इफको के मार्केटिंग मैनेजर पीयूष कुमार ने नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के संबंध में अपने सुझाव दिये. कृषि वैज्ञानिक डॉ नरेंद्र शर्मा ने कृषि विपणन संबंधी सुझाव दिये. प्राचार्य भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया ने मखाना की खेती में हुए नई शोध के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी दी. बैठक में प्रगतिशील कृषक प्रभुनाथ सिंह, कालिदास बनर्जी, पंचलाल मंडल, उदय सिंह, प्रदीप कुमार चौरसिया, रमेश सिंह, कुमारी प्रीति ने भी अपने विचार व्यक्त किया. बैठक में धन्यवाद ज्ञापन कृषि वैज्ञानिक पंकज कुमार ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




