150 साल पुराने ठाकुरबाड़ी मंदिर से कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति व पांच चांदी की मुकुट की चोरी

Published at :04 Mar 2025 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
150 साल पुराने ठाकुरबाड़ी मंदिर से कृष्ण की अष्टधातु की मूर्ति व पांच चांदी की मुकुट की चोरी

पोठिया थाना क्षेत्र के चकलामौला नगर पंचायत स्थित 150 साल पुराना ठाकुरबाड़ी मंदिर में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली.

विज्ञापन

चोरों ने राधा की मूर्ति मंदिर के पीछे छोड़ दिया, पुलिस ने किया बरामद

समेली. पोठिया थाना क्षेत्र के चकलामौला नगर पंचायत स्थित 150 साल पुराना ठाकुरबाड़ी मंदिर में सोमवार की रात्रि अज्ञात चोरों ने एक अष्टधातु की मूर्ति चोरी कर ली. इस मूर्ति की बाजार कीमत लाखों में बताया जा रही है. मिली जानकारी अनुसार पंडित घनश्याम तिवारी का जब सुबह में नींद खुली तो देखा कि मंदिर का भीतर वाला कमरा जहां मूर्ति रखा हुआ था. ताला तोड़कर कृष्ण भगवान की अष्टधातु की मूर्ति और पांच चांदी का मुकुट साथ ही राधा रानी की मूर्ति गायब पाया गया. घटना की जानकारी मंदिर निर्माता के पौत्र पंचायत समिति सदस्य अमरेंद्र माधव को पुजारी ने दिया. अमरेंद्र माधव ने ग्रामीणों को बताया मंदिर में चोरी हो गयी है. घटना की सूचना पोठिया थाना अध्यक्ष दी गयी. सूचना मिलते ही पोठिया थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा सदल बल मंदिर परिसर पहुंचे. जहां मंदिर के पीछे में राधा रानी की मूर्ति बरामद किया. जब मंदिर में प्रवेश किया तो जांच के क्रम में तो देखा कि एक कृष्ण भगवान की अष्टधातु की मूर्ति गायब है. साथ ही पांच चांदी का मुकुट भी नहीं है. मंदिर की स्थापना 150 साल पूर्व कराया गया था. यह मंदिर अंग्रेज के समय से ही है. पुलिस ने राधा की मूर्ति मंदिर के पीछे से बरामद किया गया है. मामले में पंचायत समिति सदस्य अमरेंद्र माधव ने अज्ञात चोर के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले में चोरों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है.

इसके पूर्व भी मंदिर से हुई है मूर्ति की चोरी

इसके पूर्व वर्ष 2014 में राम जानकी मंदिर ठाकुरबारी समेली से अष्टधातु की मूर्ति चोरी हुई थी. इसके साथ ही वर्ष 2021 में खैरा पंचायत के सलेमपुर गांव के माता वैष्णो मंदिर में चोरी की घटना हुई थी. दोनों ही मामलों में पुलिस के हाथ अब तक खाली है. पुलिस न चोरी हुई मूर्ति बरामद कर सकी है न ही चोर का पता लगा सकी है. स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में मूर्ति चोर गिरोह सर्किय है. यही वजह है कि लगातार मंदिर में मूर्ति की चोरी हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन